पीएम मोदी ने मिलाद-उन-नबी के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी| यह पर्व इस्लाम के संस्थापक पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिवस की स्मृति में मनाया जाता है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मिलाद-उन-नबी के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं।
यह पवित्र दिन हमारे समाज में शांति और खुशहाली लाए। करुणा, सेवा और न्याय के मूल्य सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहें। ईद मुबारक!”

बता दें यह पर्व इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने, रबी-अल-अव्वल, में मनाया जाता है। सुन्नी मुस्लिम पैगंबर का जन्मदिवस 12 रबी-अल-अव्वल को मानते हैं, जबकि शिया मुस्लिम इसे 17 रबी-अल-अव्वल को मनाते हैं।

