बिहार में एनडीए ने आज सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक बिहार बंद बुलाया। इसका असर पूरे प्रदेश में साफ दिखा। दरअसल, कुछ दिन पहले दरभंगा में कांग्रेस और राजद की रैली के दौरान पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इसी को लेकर बीजेपी और एनडीए के कार्यकर्ता नाराज़ हो गए और विरोध में सड़क पर उतर आए। बिहार बंद के दौरान 12 जिलों में हाईवे जाम हो गया, जिससे लोगों को भारी ट्रैफिक जाम और परेशानी झेलनी पड़ी। भागलपुर में बिहार बंद समर्थकों ने एक पति-पत्नी से बदसलूकी की, वहीं जहानाबाद में एक युवक की पिटाई कर दी गई। बिहार बंद के कारण आम लोगों को ऑफिस, स्कूल और अस्पताल जाने में मुश्किलें आईं। हालांकि आपातकालीन सेवाओं और ट्रेनों को बिहार बंद से बाहर रखा गया था। बीजेपी का कहना है कि पीएम और उनकी मां के खिलाफ की गई गंदी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसी के खिलाफ यह बिहार बंद किया गया।
शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे
https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

