राज्य न्यूज़

बारिश के मौसम में नमी की वजह से पैरों की त्वचा पर पड़ता हैं बुरा असर

by | Sep 4, 2025 | लाइफ स्टाइल

बारिश के मौसम में पानी और नमी की वजह से पैरों की त्वचा पर बुरा असर पड़ता है। अक्सर गंदे पानी में चलने या ज्यादा देर तक पैरों के गीले रहने के कारण त्वचा सड़ने लगती है, जिससे पैरों में कटाव, खुजली, लालपन या फंगल इन्फेक्शन जैसी समस्याएं हो जाती हैं। कई बार ये घाव इतने गहरे हो जाते हैं कि चलना-फिरना भी मुश्किल हो जाता है। इसलिए बरसात में पैरों की सही देखभाल करना बहुत जरूरी है।

अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इससे राहत पा सकते हैं। सबसे पहले, कोशिश करें कि गंदे पानी में चलने से बचें और अगर पैर गीले हो जाएं तो उन्हें अच्छे से धोकर सुखा लें। इसके अलावा, नीम के पत्तों को उबालकर उस पानी से पैर धोने से भी बैक्टीरियल और फंगल इन्फेक्शन से बचाव होता है। आप चाहें तो एंटीसेप्टिक लिक्विड डालकर भी पैरों को भिगो सकते हैं।

पैरों को सूखा और साफ रखने के लिए कॉटन के मोज़े पहनें और रोज़ाना जूते बदलें ताकि नमी ना जमे। रात को सोने से पहले पैरों में नारियल तेल, सरसों तेल या एंटीफंगल क्रीम लगाएं। इससे त्वचा को नमी मिलेगी और कटाव से राहत मिलेगी।

इन आसान और घरेलू उपायों को अपनाकर आप बारिश के मौसम में अपने पैरों को स्वस्थ और सुरक्षित रख सकते हैं। अगर समस्या ज्यादा बढ़ जाए तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म