भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी का मामला दर्ज हुआ है। वाराणसी के कैंट थाने प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि अदालत के आदेश पर बुधवार को केस दर्ज किया गया। व्यवसायी विशाल सिंह के वकील आशीष सिंह के मुताबिक, साल 2017 में मुंबई में फिल्म निर्देशक प्रेम शंकर राय के जरिए विशाल की मुलाकात पवन सिंह और अन्य लोगों से हुई थी। इस दौरान फिल्म बॉस में निवेश के नाम पर विशाल से करीब 1.58 करोड़ रुपये लिए गए। बदले में 50 प्रतिशत मुनाफे का वादा किया गया, लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद उन्हें कोई हिस्सा नहीं मिला। आरोप है कि जब विशाल ने मुनाफे की मांग की तो पवन सिंह ने जान से मारने की धमकी दी। कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने कैंट पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
#SamacharPlusOTT #pawansingh #bhopuristar #threat
