मुरादाबाद के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के आशियाना कॉलोनी स्थित नशा मुक्ति केंद्र में मंगलवार की रात बरेली के युवक अरुण पटेल की खिड़की के शीशे से गला काटकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड को अमरोहा निवासी भानु प्रताप ने अंजाम दिया है। मृतक और हत्यारोपी दोनों को उनके परिजनों ने इलाज के लिए यहां भर्ती कराया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है।
पुलिस के मुताबिक आशियाना कॉलोनी स्थित केसरी कुंज में कमलदीप सिंह नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र चलाते हैं। बरेली जनपद के बिथरी चैनपुर क्षेत्र के चंदपुर बिचपुरी निवासी अरुण पटेल (26) को उसके परिजनों ने 13 अगस्त को केंद्र में नशा छुड़वाने और इलाज के लिए भर्ती कराया था।
शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे
https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

