August 13, 2026 | 4 : 43 PM

राज्य न्यूज़

प्रदेश के निजी मेडिकल कॉलेजों पर मनमानी फीस वसूलने पर बवाल

by | Sep 2, 2025 | न्यूज़

उत्तर प्रदेश के निजी मेडिकल कॉलेज छात्रों और अभिभावकों का खुला आर्थिक शोषण कर रहे हैं। 2024-25 सत्र में तय फीस पर दाखिला लेने के बावजूद बीच सत्र में मनमाने ढंग से लाखों रुपये की अतिरिक्त वसूली की जा रही है और अब कॉलेजों ने यह तक साफ कह दिया है कि बढ़ी हुई फीस जमा न करने वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। कानपुर के निजी मेडिकल कॉलेज ने 12.66 लाख की वार्षिक फीस को बढ़ाकर 15.19 लाख कर दिया।हापुड़ के कॉलेज ने 11.78 लाख से 14.14 लाख कर दी। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है, क्योंकि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा ऐसी वसूली पर रोक लगाए जाने के बावजूद कॉलेज प्रबंधन नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। यह न केवल स्थापित नियमों के विरुद्ध है (जिनमें यह स्पष्ट है कि बीच सत्र में फीस वृद्धि नहीं की जा सकती तथा अधिकतम सीमा 5% प्रतिवर्ष अथवा 15% तीन वर्षों में निर्धारित है), बल्कि छात्रों के भविष्य और अभिभावकों की आर्थिक स्थिति पर गंभीर प्रहार है।

प्रदेशभर के निजी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला लेने वाले छात्रों के अभिभावकों ने मनमाने तरीके से फीस वसूलने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है। प्रदेश के निजी कॉलेजों में वर्ष 2024-25 में छात्रों ने दाखिले के दौरान तय की गई फीस के आधार पर दाखिला लिया। तमाम कॉलेज कोर्ट चले गए और बीच में फीस बढ़ा दी गई। अब कॉलेजों ने साफ कह दिया है कि बढ़ी हुई फीस जमा नहीं करने वाले छात्रों को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। ऐसे में अभिभावक परेशान हैं। 

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म