August 13, 2026 | 5 : 40 PM

राज्य न्यूज़

चुनाव प्रचार के दौरान थिरकते दिखे तेजस्वी

by | Sep 2, 2025 | न्यूज़

बिहार में 16 दिनों से चलती आ रही मतदाता अधिकार यात्रा का 1 सितंबर को पटना में समापन किया गया. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव मतदाता अधिकार यात्रा समापन के बाद पूरी तरीके से मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं. दरअसल तेजस्वी प्रसाद यादव का वायरल हुआ एक वीडियो इसी बात की तस्दीक कर रहा है. इस वीडियो में तेजस्वी यादव अपने समर्थकों और अपने भांजे के साथ एक गाने पर जमकर झूमते हुए नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो राजधानी के जेपी गंगा पथ का है.

मिली जानकारी के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने समर्थकों और अपने भांजे के साथ बीती रात राजधानी के जेपी गंगा पथ पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने अपनो चुनाव प्रचार के लिए बने गाने पर जमकर डांस किया. अब तेजस्वी यादव का यह डांस वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है. इस वायरल वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि तेजस्वी यादव को डांसर स्टेप के बारे में भी बता रहे हैं. हालांकि, तेजस्वी कोशिश करते हैं कि वह उन स्टेप को फॉलो करें, लेकिन वह बतौर डांसर थोड़ी बहुत ही स्टेप को फॉलो कर पा रहे हैं. हालांकि, अपने टैलेंट के हिसाब से तेजस्वी साथ देने की पूरी कोशिश भी करते हैं

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म