एलपीजी गैस सिलेंडरों को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है. लोगों की सुविधा को ध्यान रखते हुए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस सिलेंडरों के दाम एक बार फिर कटौती की है. इस बार कीमतें 51 रुपए तक कम कर दी गई हैं. हालांकि यह कटौती सिर्फ 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडरों में ही की गई है.
इस बदलाव के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडरों के कीमत 1580 रुपए हो जाएगी. अभी तक दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1631.50 रुपए है. नई कीमतें आज यानी 1 सितंबर से लागू हो जाएंगी.

