कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाल रहे हैं. बीते 27 अगस्त को ये यात्रा दरभंगा में थी. जहां से एक नया विवाद सामने आया है. जिसे जानकार यकीनन आप भी हैरान रह जाएंगे. दावा किया जा रहा है कि वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी ने पल्सर 220 बाइक चुरा ली. बाइक के मालिक ने अपनी गाड़ी की तलाश के लिए वोटर अधिकार यात्रा गुजरने वाले सभी जिले में खोजबीन की, लेकिन अभी तक बाइक का कुछ पता नहीं चला.
आरोप है कि राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कमांडो रैली और रोड शो के बीच से ही एक युवक की पल्सर बाइक जबरन लेकर फरार हो गए और अब तक वह बाइक वापस नहीं की गई. NH 27 हाईवे के बगल में मां दुर्गा लाइन होटल संचालित करने वाले बाइक मालिक शुभम सौरभ का दावा है कि उनके पिता अनिल राय की पल्सर 220 बाइक राहुल गांधी के सुरक्षा घेरे में तैनात एसपीजी कमांडो ने जबरन ले ली और फिर वापस नहीं लौटाई.
