लखनऊ के गुडम्बा थाना क्षेत्र के इंटीग्रल हॉस्पिटल में एक युवक की पथरी के इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने ट्रेनी डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ऑपरेशन के दौरान युवक की आंत फट गई, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
#SamacharPlusOTT #lucknow #integralhospital #lucknow
