August 11, 2026 | 2 : 32 AM

राज्य न्यूज़

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल : 8 आईपीएस अफसरों का तबादला,

by | Aug 31, 2025 | न्यूज़

 यूपी में योगी सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। यूपी में 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए गए। यूपी में इस बदलाव को पुलिस प्रशासन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की कवायद माना जा रहा है। इस बदलाव में यूपी में नोएडा को चुस्त दुरुस्त बनाने के तहत डॉ. प्रवीण रंजन सिंह कोे नोएडा के नया डीसीपी बनाया गया है।

किसे कहाँ भेजा गया?

जारी आदेश के मुताबिक-

* डॉ. प्रवीण रंजन सिंह बने नोएडा के नए डीसीपी।
* श्रद्धा नरेंद्र पांडे को कानपुर देहात का पुलिस कप्तान बनाया गया है।
* राहुल भाटी अब श्रावस्ती की कमान संभालेंगे।
* नरेंद्र प्रताप सिंह को शामली का नया एसपी नियुक्त किया गया।
* रामसेवक गौतम को एसपी, पीटीएस मुरादाबाद भेजा गया।
* अरविंद मिश्रा को एसपी विजिलेंस, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई।
* घनश्याम चौरसिया को भी विजिलेंस, लखनऊ में तैनाती मिली है।
* लखन सिंह यादव बने सेनानायक, 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़।

सरकार का संदेश

लगातार होते तबादलों से साफ है कि योगी सरकार सुरक्षा और प्रशासनिक ढांचे को तेजी से रीशेप कर रही है। खासतौर पर नोएडा जैसे संवेदनशील जिले में नए डीसीपी की तैनाती को करीब से देखा जा रहा है, क्योंकि यह जिला न केवल एनसीआर का हिस्सा है, बल्कि यहां कानून-व्यवस्था का सीधा असर प्रदेश सरकार की छवि पर पड़ता है। निश्चय ही सरकार द्वारा किए गए इस फेरबदल का असर कानून व्यवस्था पर पड़ेगा। UP News

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म