August 11, 2026 | 3 : 21 AM

राज्य न्यूज़

लखनऊ: धमाके से आधा मकान तबाह, हर तरफ धुआं और लपटें…

by | Aug 31, 2025 | न्यूज़

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में बेहटा गांव है. यह गांव शहर से लगभग 20 किमी की दूरी पर है. रविवार को यह गांव धमाकों की गूंज से थर्रा गया. दोपहर लगभग 12 बजे गांव में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया. इस हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अब भी मलबे में दबे हैं. सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची है. राहत और बचाव कार्य जारी है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार की सुबह सब कुछ सामान्य था, तभी अचानक जोर-जोर से धमाकों की आवाज आने लगी. गांव वाले घबराकर घरों से बाहर निकल आए. पटाखा फैक्ट्री में आग लगी हुई थी और लगातार विस्फोट हो रहे थे. धमाकों की तीव्रता इतनी थी कि आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनी गई. फैक्ट्री का आधा हिस्सा पूरी तरह ढह गया और आसपास का इलाका धुएं से भर गया. अब भी फैक्ट्री से आग की लपटें उठ रही हैं.

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म