August 11, 2026 | 3 : 29 AM

राज्य न्यूज़

2010 से बकरों की बलि पर रोक, अब कोर्ट ने दी इजाजत

by | Aug 31, 2025 | न्यूज़

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में हर साल नंदा देवी महोत्सव मनाया जाता है. यह त्योहार देवी नन्दा और उनकी बहन सुनंदा की पूजा के लिए समर्पित है. नैनीताल के नैना देवी मंदिर में इस बार 29 अगस्त से महोत्सव की शुरुआत हो गई है, जो 5 सितंबर तक चलेगा. इस महोत्सव में बकरे की बलि देने की परंपरा काफी पुरानी है, लेकिन पिछले 14 सालों से बकरों की बलि देने पर हाईकोर्ट की ओर से प्रतिबंध था. हालांकि, अब हाईकोर्ट की ओर से पशु बलि देने की इजाजत दे दी गई है.

परंपरागत रूप से देवी को प्रसन्न करने और समृद्धि की कामना के लिए पशु बलि दी जाती थी. पशु क्रूरता रोकथाम कानून और बढ़ते पशु अधिकार आंदोलनों के चलते इस पर साल 2010 में रोक लगाई गई थी. मंदिर में पशुओं के प्रवेश और बलि दोनों पर उस समय रोक लगाई गई थी. इसके खिलाफ नैनीताल के रहने वाले पवन जाटव और बाकी लोगों ने हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी. याचिका में बताया गया कि ये एक बहुत पुरानी प्रथा है. ऐसे में इस प्रथा को रोके जाने से लोगों की आस्था को ठेस पहुंच रही है. उत्तराखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को इजाजत दी गई. अब नंदा देवी महोत्सव के दौरान स्लॉटर हाउस बनाकर बलि दी जा सकेगी. हालांकि, मंदिर के अंदर अब भी पशु बलि पर रोक रहेगी. अब इस मामले की अगली सुनवाई 8 सितंबर से की जाएगी.

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म