यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्तियां निकली हैं. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू है और अप्लाई करने की लास्ट डेट 11 सितंबर है. ग्रेजुएट अभ्यर्थी इन पदों के लिए निर्धारित लास्ट डेट या उससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. चयन लिखित परीक्षा, पीईटी और पीएसटी के जरिए किया जाएगा. आइए जानते हैं कि पुरुष और महिला अभ्यर्थियों को कितनी दौड़ लगानी होगी.
लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी ही आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे. एग्जाम में 400 नंबरों के कुल 160 सवाल पूछे जाएंगे और समय दो घंटे का होगा. इसमें सफल होने वाले कैंडिडेट शारीरिक मानक परीक्षा और डाॅक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में शामिल होंगे. इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी.

