कुल्लू में भारी बारिश और लैंडस्लाइड से हाल बेहाल है। क्षेत्र में भारी बारिश और भूस्खलन से भारी नुकसान का अनुमान है। हाल इतना बुरा है, स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों और सब्जी-फल विक्रेताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुल्लू जिले से दूसरे जिलों की ओर जाने और प्रवेश करने वाले वाहन औट, पनारसा, टकौली, बजौरा क्षेत्र में सैक़ड़ों की संख्या में फंसे हुए है और उनके निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा है। करीब 50 किलोमीटर तक जाम में फंसे इन ट्रकों में करोड़ों रूपयों के सेब, टमाटर और अन्य सब्जियां बर्बाद हो रही है। जो कुल्लू हर वक्त पर्यटकों से भरा रहता है, लोग वहां की खूबसूरती निहारने आते है, आज तबाही का मंजर झेल रहा है और पर्यटक भी अब यहां आने से बच रहे है।
#SamacharPlusOTT #kullu #monsoon #heavyrain #weather

