जंगलों में इन दिनों शेरों की गतिविधि काफी ज्यादा बढ़ी हुई है और अब ये शेर रिहायशी इलाकों तक भी पहुंच जा रहे हैं। एक खबर गुजरात से सामने आ रही है…जहां, पर अमरेली में रहने वाले एक परिवार के घर 2 अप्रैल की रात के समय एक शेर घुस आया। यह शेर सीधा किचन की दीवार पर चढ़ कर बैठ गया और जैसे ही परिवार के लोगों की नजर शेर पर पड़ी तो लोग दहशत में आ गए और अपनी जान बचाने के लिए घर से बाहर भाग गए।
परिवार के लोग और गांववालों की मदद से लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शेर को घर से बाहर भगाया गया। इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। गौरतलब है कि जिले में रिहायशी इलाकों में शेरों का आना कोई नई बात नहीं है। इस घटना से पहले भी एक एशियाई शेर सड़क पार करता दिखा था।

