जम्मू-कश्मीर में मंगलवार शाम 3 बजे हुई भारी बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से अब तक 35 मौतें हो चुकी हैं. कई लोग लापता हैं तो कई लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कटरा में हुए हादसे को लेकर माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को जिम्मेदार ठहराया है. जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि जब खराब मौसम था तो आखिरकार यात्रा क्यों होने दी गई. इसका जवाब माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के CEO और जम्मू कश्मीर के LG को देना चाहिए.
डिप्टी सीएम JK सुरेंद्र चौधरी ने कहा ये बहुत बड़ी आपदा है. हम पीएम और एचएम से आपको के लिए बहुत बड़े पैकेज की मांग करते हैं. क्योंकि इस समय यहां के हालात बहुत खराब है.
उन्होंने इस हादसे को लेकर श्राइन बोर्ड को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि यहां श्राइन बोर्ड का चेयरमैन कौन है एलजी साहब है, उनको पता होना चाहिए की हाई अलर्ट क्या होता है. अगर उनको पता है कि अलर्ट क्या होता है तो यात्रा क्यों नहीं रोकी गई. इसको क्यों जारी रखा गया. जो भी गिल्टी है चाहे एलजी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. कई बेगुनाह लोगों की जानें गईं हैं.

