August 11, 2026 | 9 : 14 AM

राज्य न्यूज़

महंगा हुआ सोना, इतना बड़ा लगा झटका

by | Aug 28, 2025 | न्यूज़

Gold Price Today: आज गुरुवार, 28 अगस्त 2025 को सोने की कीमतों में फिर से उछाल देखने को मिला है. अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. सोने के दामों में आज करीब 250 रुपए की बढ़त देखी गई है.

इस बढ़त के साथ 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,700 के पार पहुंच गई है. वहीं, 22 कैरेट सोना भी 94,200 रुपए प्रति 10 ग्राम के आस-पास बिक रहा है. हालांकि चांदी की कीमत में आज कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है. यह ₹1,20,000 प्रति किलो पर स्थिर बनी हुई है.

सोने की कीमतों में इस बढ़ोतरी की एक बड़ी वजह अमेरिका से जुड़ी खबरें हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक को उनके पद से हटा दिया है. इस फैसले के बाद अमेरिका की अर्थव्यवस्था को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है और इससे दुनिया भर के बाजारों में घबराहट फैली है.

ऐसे समय में निवेशक सुरक्षित विकल्प की तलाश करते हैं और सोना सदियों से सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है. इसके अलावा फेडरल रिजर्व पर ब्याज दरें घटाने का दबाव बढ़ गया है. जब ब्याज दरें घटती हैं तो सोना और भी महंगा हो जाता है क्योंकि इसकी मांग बढ़ जाती है.

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म