इस समय की बड़ी खबर बिहार से आ रही है| नेपाल के रास्ते जैश-ए-मौहम्मद के तीन आतंकियों की बिहार में घुसने की खबर सामने आई है| बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है| मिली जानकारी के मुताबिक, ये तीनों आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में दाखिल हुए हैं। तीनों पाकिस्तानी नागरिक हैं। हसनैन अली रावलपिंडी का निवासी है आदिल हुसैन उमरकोट से है जबकि तीसरा आतंकी मोहम्मद उस्मान बहावलपुर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि ये तीनों जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़े हुए हैं।

जानकारी के अनुसार तीनों आतंकी अगस्त के दूसरे सप्ताह में ही नेपाल के काठमांडु पहुंच गए थे| वहीं से ये तीनों बिहार में प्रवेश कर चुके हैं, और अब इस बात की जानकारी सामने आई है कि ये आतंकवादी देश के किसी भी हिस्से में आतंकी घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। साथ ही चिंता इस बात की भी है कि इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं और देश में जैश की आतंकियों की मौजूदगी सुरक्षा को लेकर चिंता का विषय है|बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से इन तीनों आतंकियों की तस्वीर जारी कर दी है|

