जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है. भारी बारिश से भूस्खलन, बाढ़ और अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई है. कटरा स्थित माता वैष्णो देवी धाम की यात्रा फिलहाल रोक दी गई है. इस आपदा में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं इस हादसे में 23 लोगों के घायल होने की खबर भी बताई जा रही है.
वहीं, मुजफ्फरनगर का होनहार क्रिकेटर कार्तिक कश्यप (21) दुनिया छोड़ गया। दोनों परिवारों के चार-चार सदस्य अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
चार महीने पहले हुई थी चांदनी की शादी
बागपत के दीपू गोयल ने बताया – मयंक और चांदनी की शादी को सिर्फ 4 महीने हुए थे। शादी के बाद वे पहली बार माता रानी के दर्शन के लिए गए थे। अब चांदनी की अर्थी लौटेगी, यह सोचकर ही रूह कांप उठती है।हादसा जम्मू-कश्मीर के कटरा में रविवार को हुआ था। बागपत के खेकड़ा निवासी चांदनी और मयंक अपने साढ़ू अमित गोयल के साथ 25 अगस्त को माता के दर्शन के लिए गए थे। रविवार को जब वे यात्रा मार्ग पर लौट रहे थे तभी पहाड़ से गिरे बड़े पत्थर ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में चांदनी की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय निवासी दीपू गोयल ने बताया कि मयंक और चांदनी की शादी सिर्फ 4 महीने पहले हुई थी। शादी के बाद पहली बार वे माता के दरबार पहुंचे थे। मौत की खबर आते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन शव लाने के लिए जम्मू रवाना हो गए हैं।

