राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक वैन को गूगल मैप पर रास्ता देखना भारी पड़ गया. मैप के सहारे यात्रा कर रही वैन तीन साल से बंद पुलिया पर जा पहुंची. पुलिया पार करने के दौरान वैन पुलिया पर मौजूद गड्ढे में फंस गई और बहाव तेज होने की वजह से नदी बह गई. इस वैन में सवार 9 लोगों में से चार लोग नदी में बह गए. जबकि, पांच लोगों को पुलिस एवं ग्रामीणों की सहायता से बचा लिया गया है. नदी में बहे चार लोगों की तलाश कर रही रेस्क्यू टीम ने आज सुबह एक का शव बरामद किया है.
मामला जिले के राशमी थाना क्षेत्र का है. यहां मंगलवार देर रात को एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां वैन में यात्रा कर रहे नौ लोग नजी में बह गये. वे सभी नौ लोग चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर थाना क्षेत्र के कानाखेड़ा में रहने वाले थे और सभी एक ही परिवार के थे. वे मंगलवार को भीलवाड़ा जिले में सवाईभोज दर्शन के लिए गये थे. वापसी में यह लोग भीलवाड़ा में रुके इसके बाद वे अपने घर लौट रहे थे. इसके लिए इन्होंने गूगल मैप का सहारा लिया.

