गणेश चतुर्थी का पर्व कल से शुरू हो रहा है, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। रायबरेली में कलकत्ता से आए कलाकारों द्वारा विगत 35 वर्षों से गणेश भगवान की प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। इन प्रतिमाओं को देखने और खरीदने के लिए लोगों में खासा उत्साह है, लेकिन महंगाई का असर भी साफ दिख रहा है। शहर के सत्य नगर स्थित काली मां के मंदिर के पास गणेश भगवान की प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। कल गणपति बप्पा मोरया के नारे से पूरा देश गूंजायमान होगा और लोग अपने घरों में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करेंगे।
शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे
https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...
