राज्य न्यूज़

पीएम मोदी जाएंगे चीन, अमेरिका की बढ़ेगी टेंशन !

by | Aug 26, 2025 | अंतरराष्ट्रीय, ट्रेंडिंग, बड़ी ख़बरें, स्पेशल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक जापान और चीन की यात्रा पर जाएंगे। वे 29-30 अगस्त को जापान में भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और इसके बाद 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह 2020 की गलवान घाटी झड़प के बाद उनकी पहली चीन यात्रा होगी और 2018 के बाद पहला दौरा। इस सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शामिल होंगे।

SCO शिखर सम्मेलन में 20 से अधिक देशों के नेता और 10 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख भाग लेंगे, जिसमें क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी सहयोग, और व्यापार जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। मोदी और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय मुलाकात की संभावना है, जो भारत-चीन संबंधों को सामान्य करने की दिशा में महत्वपूर्ण हो सकती है। यह यात्रा अमेरिका के साथ व्यापारिक तनाव और टैरिफ युद्ध के बीच हो रही है, जिसे ग्लोबल साउथ की एकजुटता का संदेश माना जा रहा है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म