लखनऊ रेलवे के स्लीपर चुराकर कानपुर में प्राइवेट ट्रैक बिछाने वाले गिरोह के 4 लोगों को RPF ने गिरफ्तार किया है। यह छापेमारी FCI के गोदाम में की गई है। कार्रवाई के दौरान मौके से 2 ट्रक भी पकड़े गए हैं। दोनों ट्रकों से 255 स्लीपर बरामद हुए हैं।
दरअसल, लखनऊ जंक्शन की RPF टीम ने कानपुर के FCI डिपो चंदारी में छापेमारी की। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। मामले में रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत की भी बात सामने आ रही है।
चंदारी रेलवे स्टेशन से FCI गोदाम तक 500 मीटर प्राइवेट लाइन बिछाई जानी है। इसमें 2,500 स्लीपर की जरूरत है। चंदारी रेलवे स्टेशन से FCI के गोदाम तक रेलवे लाइन बिछाने का काम देवी मां शक्ति कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड (DCCAL) कर रही है।

