गाजियाबाद के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार शाम ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक सिपाही विपिन कुमार को तेज रफ्तार अर्टिगा कार (UP14GS9138) ने टक्कर मार दी। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि 130 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार ने सिपाही को 10 फीट हवा में उछाला, जिससे वह 100 मीटर दूर जाकर गिरे। गंभीर रूप से घायल विपिन को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके सिर और दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने कार चालक विनीत को हिरासत में लिया और विजय नगर थाने में FIR दर्ज की। एडिशनल DCP ट्रैफिक सच्चिदानंद के अनुसार, चालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। सूत्रों के हवाले से खबर है कि इलाज के दौरान विपिन की मौत हो गई।
#SamacharPlusOTT #ghaziabad #trafficpolice
