उत्तर प्रदेश के चर्चित माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को गाजीपुर जेल से कासगंज जेल शिफ्ट कर दिया गया है। शनिवार सुबह सुरक्षा कारणों के चलते उन्हें वहां स्थानांतरित किया गया।
उमर फर्जी दस्तावेज़ों के एक मामले में जेल में बंद हैं। उन्हें 4 अप्रैल को उस समय गिरफ्तार किया गया था जब उन्होंने अपने पिता की जब्त संपत्तियों को छुड़ाने के लिए कोर्ट में कथित तौर पर जाली दस्तावेज पेश किए थे।
दिलचस्प बात यह है कि कासगंज जेल में पहले से ही उमर के बड़े भाई और विधायक अब्बास अंसारी भी बंद हैं। अब्बास को 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए भड़काऊ भाषण के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी करार देते हुए दो साल की सज़ा और ₹3000 का जुर्माना सुनाया था। हालांकि, हाल ही में हाईकोर्ट से उन्हें कुछ राहत मिली है। अब उमर और अब्बास, दोनों भाई एक ही जेल में रहेंगे।

