राज्य न्यूज़

बिहार के गयाजी से करीब 13000 करोड़ की परियोजनाओं की पीएम मोदी ने दी सौगात

by | Aug 22, 2025 | गया, न्यूज़, बिहार, बिहार की राजनीति, राजनीति

Gaya Ji: इस साल के अंत में बिहार विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसके लिए हर राजनीतिक दल ने अपनी कमर कस ली है| साथ जी एनडीए फिर से राज्य में अपनी सरकार बनाने बनाना चाहेगी और इस लिए एनडीए के सर्मथित दल लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं| इस बीच पीएम मोदी भी आज बिहार पहुंचे हैं और उन्होनें बिहार के गयाजी से जनता को बड़ी सौगात दी है|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 13,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इन परियोजनाओं में सड़क, रेल, बिजली, स्वास्थ्य, शहरी विकास, और जल आपूर्ति जैसे क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने गया-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और वैशाली-कोडरमा बौद्ध सर्किट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा, बोधगया में मगध विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित जनसभा में उन्होंने 6 परियोजनाओं का उद्घाटन और 8 का शिलान्यास किया। इनमें औरंगाबाद, बोधगया, जहानाबाद, लखीसराय, और जमुई में सीवरेज नेटवर्क, एसटीपी, और पेयजल आपूर्ति परियोजनाएं शामिल हैं, जिनकी लागत 1,260 करोड़ रुपये है। साथ ही, उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 12,000 और शहरी के 4,260 लाभार्थियों के लिए गृह प्रवेश समारोह में चाबियां सौंपी। बेगूसराय में औंटा-सिमरिया 6-लेन गंगा पुल का उद्घाटन भी किया, जो क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा| इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जीतनराम मांझी और बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी साथ मौजूद रहे|

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म