राज्य न्यूज़

उदयपुर: गलत इंजेक्शन से एक व्यक्ति की मौत, 10 लाख मुआवजे पर माने परिजन

by | Aug 22, 2025 | उदयपुर, राजस्थान

उदयपुर जिले के फलासिया थाना क्षेत्र में एक निजी क्लिनिक में गलत इंजेक्शन लगने से हुई युवक की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया। घटना के बाद मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए और गुरुवार को पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की।

हालांकि, शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस की समझाइश के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हो गए। अधिकारियों की मध्यस्थता से मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये की मुआवजा राशि देने पर सहमति बनी। यह समझौता प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस और मृतक परिवार के बीच बातचीत के बाद हुआ।

पुलिस के अनुसार, युवक को किसी स्वास्थ्य समस्या को लेकर पास के एक निजी क्लिनिक ले जाया गया था, जहां उसे गलत इंजेक्शन लगाया गया। इसके कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने क्लिनिक और वहां कार्यरत स्टाफ की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई है और निजी स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। मृतक का पोस्टमार्टम फलासिया अस्पताल में कराया गया और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म