राज्य न्यूज़

सुप्रीम कोर्ट का आवारा कुत्तों पर बड़ा फैसला, डॉग लवर्स की जीत

by | Aug 22, 2025 | ट्रेंडिंग, बड़ी ख़बरें, स्पेशल

सुप्रीम कोर्ट ने 11 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर के सभी आवारा कुत्तों को आठ सप्ताह के भीतर शेल्टर होम में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया था, जिसका पशु प्रेमियों और कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध किया था। फिर सुप्रीम कोर्ट ने 14 अगस्त 2025 को आवारा कुत्तों के मुद्दे पर एक महत्वपूर्ण सुनवाई की थी, जिसमें कोर्ट ने अपने 11 अगस्त के आदेश पर अंतरिम रोक की मांग वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा था|लेकिन आज डॉग लवर्स की बड़ी जीत हुई है| दरअसल आवारा कुत्तों के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आदेश दिया कि शेल्टर होम से सभी कुत्तों को छोड़ा जाए। साथ ही ये भी आदेश दिया कि हिंसक और बीमार कुत्ते ही शेल्टर होम में रहेंगे| इसपर कोर्ट ने दिल्ली समेत अन्य राज्यों को भी नोटिस भेजा है| बता दें कि कोर्ट ने निर्देश दिया कि नसबंदी के बाद कुत्तों को उनके स्थान पर छोड़ा होगा। साथ ही कोर्ट ने स्पष्ट किया कि किसी भी सार्वजनिक क्षेत्र में कुत्तों को खाना खिलाने की अनुमति नहीं होगी।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म