राज्य न्यूज़

माफिया वकील अखिलेश दुबे पर फिर लगे सनसनीखेज आरोप

by | Aug 19, 2025 | उत्तर प्रदेश, कानपुर

कानपुर के विवादित वकील अखिलेश दुबे के खिलाफ लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब एक महिला कारोबारी ने उन पर संगीन आरोप लगाए हैं। साकेत नगर निवासी इस महिला ने पुलिस आयुक्त अखिल कुमार को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि अखिलेश दुबे और उसके गिरोह ने उनसे हर महीने दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी, मारपीट की, होटल पर कब्जा किया और बदनाम करने के लिए अश्लील किताबें तक छपवाईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे एसआईटी को सौंप दिया गया है।

महिला ने बताया कि साल 2009 में उन्होंने अपने दो साझेदारों के साथ मिलकर बारादेवी क्षेत्र में एक होटल लोन पर लिया था। तभी अखिलेश दुबे ने संपर्क कर होटल संचालन के बदले हर महीने दो लाख रुपये की मांग की। दबाव में आकर उन्होंने कुछ महीनों तक पैसे दिए, लेकिन आर्थिक दिक्कतों के चलते भुगतान बंद कर दिया।

इसके बाद जनवरी 2010 में अखिलेश दुबे अपने टाइपिस्ट अजय निगम और हथियारबंद साथियों के साथ होटल पहुंचा। पीड़िता का कहना है कि उन्होंने कर्मचारियों को धमकाकर बाहर निकाल दिया और जब उन्होंने विरोध किया, तो उनसे मारपीट कर कीमती गहने भी छीन लिए। इस घटना से डरी हुई महिला के दोनों साझेदार पीछे हट गए।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म