अयोध्या में रविवार की सुबह रन फॉर राम मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन को तीन श्रेणियों में बांटा गया। सबसे लंबी दौड़ 21 किलोमीटर की थी, जो सुबह 4 बजे शुरू हुई। इसके बाद सुबह 7 बजे 10 किलोमीटर की हाफ मैराथन और 3 किलोमीटर की फैमिली रन शुरू हुई।
खेल मंत्री और राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। सभी धावकों ने रामकथा पार्क से दौड़ शुरू की। वे राम पथ से होते हुए वापस रामकथा पार्क पहुंचे। मैराथन में हजारों राम भक्तों ने हिस्सा लिया।

