राज्य न्यूज़

प्रयागराज में CHC अधीक्षक ने शराब के नशे में किया हंगामा, डॉक्टर से की मारपीट

by | Aug 14, 2025 | उत्तर प्रदेश, प्रयागराज

प्रयागराज जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहाँ एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के अधीक्षक ने शराब के नशे में धुत होकर अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात जूनियर डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें गालियां दीं। स्थिति तब और बिगड़ गई जब उन्होंने एक डॉक्टर के साथ हाथापाई शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अधीक्षक ने पहले चिकित्सकों को अभद्र भाषा में अपशब्द कहे और उसके बाद एक डॉक्टर को धक्का देकर मारने की कोशिश की। पीड़ित डॉक्टर बार-बार हाथ जोड़कर खुद को छोड़ने की विनती करता रहा, लेकिन अधीक्षक ने उसकी एक न सुनी और उसे धमकाते हुए दबाव बनाने की कोशिश करता रहा। इस घटना से अस्पताल का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया और मरीजों में भी डर का माहौल बन गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य स्टाफ ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। अब यह मामला स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन के संज्ञान में आ चुका है। डॉक्टरों की ओर से अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। चिकित्सकों ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर इस तरह की घटनाओं पर लगाम नहीं लगाई गई, तो वे कार्य बहिष्कार पर जा सकते हैं। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और अस्पतालों में डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म