अलीगढ़ में कुत्ते के काटने से 3 साल के बच्चे की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। 45 दिन पहले एक ही गांव के 11 बच्चों को पागल कुत्ते ने काटा था। परिजनों ने 20 दिन बाद बच्चे को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाया। गुरुवार को बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चा कुत्ते की तरह भौ
मामला छर्रा क्षेत्र के नगला नत्थू गांव का है। बच्चे की मौत के बाद अन्य 10 बच्चों के परिजनों में डर का माहौल बना हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि एक ही बच्चे के परिजन ने टीका लगवाया था। वो भी 20 दिन बाद सिर्फ एक टीका लगवाया। दूसरा टीका लगवाने के लिए आए ही नहीं। जबकि 48 घंटे के अंदर इंजेक्शन लगवा लेना चाहिए।

