आगरा में लाल और पीला सूट वाली महिला का आतंक चरम पर है। महिला शहर की कई मिठाई की दुकानों पर पहुंचकर मिठाई खरीदती है और रुपए नहीं देती। इतना ही नहीं, जब दुकानदार रुपए मांगते हैं तो उन्हें झूठा केस लगाने की धमकी देती है। एक दुकानदार ने महिला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया और अन्य दुकानदारों को सावधान रहने की सलाह दी। एक अन्य मामले में महिला ने ब्रज भोग स्वीट्स से 4 किलो मिठाई पैक कराई और पैसे नहीं दिए। जब संचालक ने पुलिस बुलाई तो महिला ने पुलिस को ही हड़काते हुए बड़े अधिकारियों से पहचान बताई। अब महिला मिठाई दुकानदारों को कॉल कर मिठाई में बाल होने की धमकी दे रही है। #SamacharPlusOTT
#agra #agrasweet #agrapolice #socialmedia #viralvideo
