लखनऊ में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। आर्मी के जवान के घर चोरों ने निशाना बनाया और लाखों रुपए के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। घटना रक्षाबंधन के त्योहार पर हुई जब परिवार राखी बंधवाने गया था। घर का ताला टूटा देख परिजनों के होश उड़ गए। सीसीटीवी में चोर कैद हो गए हैं। पुलिस सीसीटीवी की मदद से चोरों की तलाश में जुटी है। मामला बीकेटी थाना क्षेत्र के रुदही गांव के न्यू कॉलोनी का है।
#SamacharPlusOTT #lucknow #army #armyofficer #chori #lucknowchori #rakshbandhan
