कानपुर मजिले में मकान की छत ढहने से युवक की मौत हो गई। युवक 8 घंटे तक मलबे में दबा रहा। सुबह परिवार के लोग उठे तब हादसे का पता चला। परिजन युवक को मलबे से निकालकर हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना बर्रा थाना क्षेत्र की है। एक दिन पहले शुक्रवार को आंधी से पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान की दीवार युवक के छत पर गिर गई थी। शनिवार रात युवक अपने मकान की दूसरी मंजिल पर कमरे में सो रहा था। रात में अचानक कमरे की छत उसके ऊपर गिर गई। मलबे में दबने के कारण युवक की मौत हो गई।

