पुरवा हवा के साथ धूल भरी आंधी-तूफान और घने काले बादल भी पुनः 24 घंटे बाद काशी में दस्तक दे चुके हैं। काशी में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं पर झमाझम बारिश शुरू हो गई है। 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा बही, इससे तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक आ गया।
जिसके बाद आपको बता दे कि, तेज आंधी और गंगा में उठ रहे लहर को देखते हुए नविको ने कुछ देर के लिए नाव संचालन बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि गंगा में तेज आंधी के दौरान लहर उठने लगी सावधानी के दृष्टिगत सभी ने नाव संचालन बंद कर दिया जिससे कोई बड़ी दुर्घटना ना हो सके।

