राज्य न्यूज़

जोधपुर जा रही एक ट्रैवलर बस दो ट्रेलरों के बीच में टक्कर, 8 यात्री घायल

by | Jun 30, 2025 | जोधपुर, राजस्थान

उदयपुर जिले के गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन एक गंभीर हादसा सामने आया, जब इंदौर से जोधपुर जा रही एक ट्रैवलर बस दो ट्रेलरों के बीच फंस गई। इस हादसे में करीब 8 यात्री घायल हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई।

हादसा उस समय हुआ जब ट्रैवलर बस सामने चल रहे ट्रेलर से अचानक टकरा गई। इस टक्कर के कुछ ही क्षणों बाद पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रेलर आया और उसने बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा यानी ड्राइवर केबिन पूरी तरह से पिचक गया। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और बस के अंदर चीख-पुकार गूंज उठी।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बेकरीया थाना पुलिस और हाईवे सुरक्षा दल के प्रभारी भगवत सिंह झाला मौके पर पहुंचे। घायलों को 108 एंबुलेंस और हाईवे एंबुलेंस की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हाईवे पर ओवरटेकिंग और तेज रफ्तार के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। प्रशासन से मांग की जा रही है कि यहां ट्रैफिक नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, जिससे जानमाल का नुकसान रोका जा सके।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म