भारत के 19 राज्यों के 97 अधिकारियों को राज्य सिविल सेवा से केंद्रीय सिविल सेवा में पदोन्नत किया गया है। ये अधिकारी केंद्र सरकार की ओर से आयोजित 127वें इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए।
प्रशिक्षण की शुरुआत 3 मई को हुआ और यह 13 जून तक चलेगा। प्रीति रानी सहित झारखंड से 6 अफसर प्रतिष्ठित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रीति रानी वर्तमान में झारखंड सरकार के उद्योग विभाग में अपर सचिव के पद पर कार्यरत हैं।