वैसे तो खेल जगत में बढ़ती उम्र अच्छे-अच्छे खिलाड़ियों के खेल को जमीन पर ले आती है और प्राकर्तिक रूप से उनके खेल प्रदर्शन में गिरावट आती है लेकिन आज भी कुछ खिलाड़ी हैं जो अपने बढ़ती उम्र को अपने खेल के आगे आने नहीं देते| इनमें से एक हैं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी इमरान ताहिर जो इस वक्त 46 साल के हो चुके हैंं लेकिन बढ़ती उम्र के साथ उनका खेल और बेहतर होता जा रहा है|
बता दें ताहिर ने कैरिबियन प्रीमियर लीग में शनिवार को एंटिगा एंड बारबुडा फैलकंस के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया| उन्होंने 4 ओवर में मात्र 21 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जिससे अपनी टीम को अहम योगदान दिया| इसके साथ ही ताहिर सबसे उम्रदराज कप्तान बनकर 5 विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर गए|

