लखनऊ में वक्फ संपत्तियों को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। दावा किया गया है कि लखनऊ में करीब 4,000 संपत्ति वक्फ बोर्ड की है, जिनमें राजभवन, डीएम कार्यालय और रेलवे स्टेशन जैसी प्रमुख जगहें शामिल है। बांकी संपत्ति पर दशकों से निजी कब्जा है।
मामले को लेकर पूछे गए सवाल पर चौक में रहने वाले कब्जेदार राशिद हुसैन ने कहा- हमारी दुकान दादा के समय से है। हम वक्फ बोर्ड को किराया भी देते हैं, लेकिन अब कहा जा रहा है कि दुकान हटेगी। हमारी रोजी-रोटी का क्या होगा…
आपको बता दे कि, शहर की कई वक्फ संपत्तियों पर दशकों से कब्जे हैं। कई जगह दुकानें चल रही हैं, तो कहीं अवैध निर्माण हो चुका है। सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, वक्फ की संपत्ति में मस्जिदें, कब्रिस्तान, इमामबाड़े, मदरसे, दरगाहें और व्यवसायिक इमारतें हैं।

