Raebareli: रायबरेली के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के गंगा घाट पर गंगा स्नान करने आए चार लोग गंगा नदी में डूब गए, जिनमें से तीन की मौत हो गई। एक व्यक्ति की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। ये सभी अमेठी जनपद के जगदीशपुर के रहने वाले थे और अस्थि विसर्जन के लिए डलमऊ गंगा घाट आए थे। स्थानीय लोगों और मछुआरों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि जिला प्रशासन ने अभी तक मौत की पुष्टि नहीं की है।
#SamacharPlusOTT #raebareli #gangaji
