अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ होने वाली त्रिकोणीय टी20 श्रृंखला से हटने का फैसला किया है। यह फैसला पाकिस्तान के हमले के बाद लिया गया है, जिसमें तीन अफगान क्रिकेटरों की मौत हो गई है। हमले में कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून नाम के तीन युवा क्रिकेटरों की जान गई है, जो स्थानीय स्तर पर क्रिकेट खेलते थे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस हमले की निंदा की है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
#afganistan #afganistancricketboard #pakistan #airstrike

