राज्य न्यूज़

21 अप्रैल को चार दिन के दौरे पर भारत आएंगे अमेरिका के उपराष्ट्रपति

by | Apr 20, 2025 | अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 21 अप्रैल को भारत के चार दिन के दौरे पर आ रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी उषा वेंस और तीनों बच्चे भी इस ट्रिप पर आएंगे। वे इटली का दौरा कर भारत आ रहे हैं।

सोमवार सुबह 10 बजे जेडी वेंस दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। इसके बाद वे अक्षरधाम मंदिर जाएंगे और पारंपरिक भारतीय हस्तशिल्प देखने किसी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी जाएंगे।

इस दौरे पर जेडी वेंस पीएम मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर, NSA अजित डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अमेरिका में भारतीय दूत विनय मोहन क्वात्रा से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी जेडी वेंस के लिए डिनर आयोजित करेंगे।

इसके बाद वेंस सोमवार रात को ही जयपुर रवाना होंगे, जहां वे मंगलवार को रुकेंगे। बुधवार को वे आगरा घूमने जाएंगे। अमेरिका का उपराष्ट्रपति बनने के बाद ये जेडी वेंस का पहला आधिकारिक भारत दौरा है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म