September 1, 2026 | 10 : 23 AM

बड़ी खबर

ट्रेंडिंग

राज्य न्यूज़

दिल्ली में 16 वर्षीय छात्रा से स्लीपर बस में कथित गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार

by | Aug 31, 2026 | ट्रेंडिंग, बड़ी ख़बरें

Delhi Crime News: दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में 16 वर्षीय छात्रा के साथ स्लीपर बस में कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बस को भी कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता 11वीं कक्षा की छात्रा है और मैनपुरी से नोएडा में अपनी रिश्तेदार से मिलने जा रही थी। कथित घटना 4 अगस्त की रात की बताई जा रही है।

भारी बारिश के दौरान बस में बैठी छात्रा

जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के बीच छात्रा रास्ते में परी चौक पर उतर गई। इसके बाद उसने वहां मौजूद एक खाली स्लीपर बस को रुकने का इशारा किया। आरोप है कि बस के ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप ने उसे बस में बैठने की पेशकश की।

पुलिस के मुताबिक, बस में बैठने के बाद दोनों आरोपियों ने छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे धमकी दी। इसके बाद आरोपी छात्रा को कश्मीरी गेट के पास छोड़कर फरार हो गए।

दोनों आरोपी गिरफ्तार, बस की फोरेंसिक जांच

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बस को भी जब्त कर लिया है।

जांच एजेंसियां बस की फोरेंसिक जांच करा रही हैं, ताकि मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मामले में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म