इजराइल ने गाजा में पिछले महीने 15 मेडिकलकर्मियों की मौत के मामले में अपनी गलती मानी है। इजराइल डिफेंस फोर्सस (IDF) ने कहा कि सैनिकों से पेशेवर गलतियां हुई हैं। इसके मद्देनजर एक अधिकारी को बर्खास्त किया गया है।
इजराइली सैनिकों ने 23 मार्च को एम्बुलेंस, फायर ट्रक और संयुक्त राष्ट्र के वाहन पर गोलियां चलाई थीं। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी। इजराइल ने बाद में दावा किया कि इनमें से 6 हमास के सदस्य थे। इजराइल की जांच रिपोर्ट में कहा कि गया है कि सैनिकों ने आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया था।

