राज्य न्यूज़

ईरान से निकाले गए 110 छात्र आज पहुंचेंगे दिल्ली

by | Jun 18, 2025 | अंतरराष्ट्रीय

ईरान और इज़राइल के बीच जारी तनावपूर्ण हालातों के चलते भारत सरकार ने तत्काल कदम उठाते हुए ईरान की उर्मिया मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे करीब 110 भारतीय छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। इन छात्रों में से लगभग 90 छात्र जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। भारत सरकार के इस राहत अभियान की शुरुआत मंगलवार को हुई, जब ये सभी छात्र ईरान से सुरक्षित रूप से पड़ोसी देश आर्मेनिया पहुंचाए गए। वहां की राजधानी येरेवन में उन्हें अस्थायी रूप से होटलों में ठहराया गया।

इसके बाद इन छात्रों को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इंडिगो एयरलाइंस की एक विशेष फ्लाइट इन्हें येरेवन एयरपोर्ट से लेकर कतर की राजधानी दोहा के लिए रवाना हुई। दोहा पहुंचने के बाद छात्रों को एक दूसरी फ्लाइट से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे लाया जाएगा। भारतीय विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को इस रेस्क्यू मिशन की पुष्टि की थी और जानकारी दी थी कि सभी छात्र सुरक्षित हैं।

छात्रों और उनके परिवारों ने भारत सरकार की इस त्वरित और सुरक्षित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया है। संकट की इस घड़ी में भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदम ने न केवल छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की, बल्कि विदेशों में फंसे नागरिकों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाया है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म