राज्य न्यूज़

10 साल बाद मुंबई से जीता बेंगलुरु,12 रन से मिली हार

by | Apr 12, 2025 | स्पोर्ट्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2025 में सोमवार को मुंबई इंडियंस (MI) पर 12 रनों की रोमांचक जीत दर्ज की है। टीम 10 साल बाद वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई को हरा सकी है। उस पिछली जीत 2015 के सीजन में मिली है।

मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन ही बना सकी। कप्तान हार्दिक पंड्या (42 रन) और तिलक वर्मा (56 रन) ने 34 बॉल पर 89 रन की साझेदारी करके अपनी टीम को रन चेज में बनाए रखा, लेकिन इन दोनों के आउट होते ही टीम हार गई। बेंगलुरु की ओर से क्रुणाल पंड्या ने 4 विकेट झटके। यश दयाल और जोश हेजलवुड को 2-2 विकेट मिले।

बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली (67 रन) और कप्तान रजत पाटीदार (64 रन) ने अर्धशतक जमाए। जितेश शर्मा ने नाबाद 40 और देवदत्त पडिक्कल ने 37 रन का योगदान दिया। ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट झटके। एक विकेट विग्नेश पुथुर को मिला।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म