राज्य न्यूज़

नए हेड कोच के आते ही पाकिस्तान क्रिकेट में हुआ कुछ ऐसा कि मचा बड़ा बवाल

by | May 19, 2025 | अंतरराष्ट्रीय, स्पोर्ट्स

Pakistan Cricket Team: वैसे तो हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान क्रिकेट में बीते कुछ साल अच्छे नहीं रहे| लगातार ICC टूर्नामेंट में पाक क्रिकेट का फिसड्डी खेल फैंस को निराश करने की कई वजह देता जा रहा है|कुछ दिनों पहले ही PCB ने टीम के सीमित ओवरों के फॉर्मेट के लिए माइक हेसन को टीम के नए हेड कोच के रूप में नियुक्त किया था| बता दें कि बाबर और रिजवान के खराब प्रदर्शन के कारण इस साल अप्रैल में हुई न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड में शामिल नहीं किया था| चैंपियंस ट्रॉफी में बतौर मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी जिसके बाद टीम की खूब थू-थू भी हुई थी और टीम के सीनियर्स पर इसकी गाज भी गिरी थी|अब पीसीबी से जुड़े एक सूत्र के हवाले से न्यूज18 की रिपोर्ट में बताया गया कि इस हफ्ते सेलेक्टर्स से बातचीत में हसन ने बाबर और रिजवान को खिलाने की तरफदारी की है|

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया, ‘माइक हेसन ने चयनकर्ताओं से कहा कि उन्हें लगता है कि बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान अपने अनुभव के साथ टीम को अभी भी बहुत कुछ दे सकते हैं| वह T20 में उनके भविष्य पर फैसला लेने से पहले उन्हें एक और मौका देना चाहते हैं|’ सूत्र ने बताया कि सीनियर चयनकर्ता आकिब जावेद ने भविष्य की T20 योजनाओं में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को शामिल करने की समझदारी पर संदेह व्यक्त किया था| हालांकि माइक हसन चाहते हैं कि दोनों दिग्गज इस प्रारूप में खेले| 

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म