August 11, 2026 | 10 : 15 AM

राज्य न्यूज़

भारतीय वायुसेना की MiG-21 को विदाई, बीकानेर-बाड़मेर के आसमां से आखिरी उड़ान

by | Aug 27, 2025 | न्यूज़

भारतीय वायुसेना की शान और दशकों तक देश की हवाई सीमाओं की रक्षा करने वाला MiG-21 लड़ाकू विमान अब अपने ऑपरेशनल रोल से विदाई ले रहा है. इस ऐतिहासिक क्षण से पहले वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने बीकानेर के नाल एयरबेस से स्वयं MiG-21 में सॉर्टी (उड़ान) भरी. वायुसेना 26 सितंबर 2025 को आधिकारिक रूप से MiG-21 को ऑपरेशनल भूमिका से रिटायर कर रही है.

आधिकारिक विदाई से पहले वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने स्वयं MiG-21 में उड़ान भरी. इसे भारतीय वायुसेना की इस दिग्गज विमान को विदाई सलाम देने के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है. वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने खुद मिग-21 उड़ाकर इसके शानदार सफर को सलामी दी. उन्होंने 18-19 अगस्त को नाल से इस जेट में एकल उड़ान भरी. उनके लिए यह भावुक क्षण था, क्योंकि 1985 में उन्होंने इसी विमान से अपने कॅरिअर की पहली ऑपरेशनल उड़ान ली थी. सिंह ने कहा, मिग-21 1960 के दशक से भारतीय वायुसेना की रीढ़ रहा है यह तेज, फुर्तीला और सरल डिजाइन वाला विमान था, हर पायलट जिसने इसे उड़ाया है, उसकी यादें जीवनभर संजोए रखेगा.

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म